March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नशे में चूर स्कॉर्पियो ड्राइवर ने दो बहनों को मौत के नींद सुलाया, गांव में छाया मातम।

नशे में चूर स्कॉर्पियो ड्राइवर ने दो बहनों को मौत के नींद सुलाया, गांव में छाया मातम।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार
वैशाली। महुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के वार्ड नंबर 6 में एक बेलगाम स्कॉर्पियो से कुचल दिए जाने से दो लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो लेकर भाग निकलने में कामयाब रहा। जैसे ही लोगों को स्कॉर्पियो से कई लोगों की कुचल जाने की भनक मिली घटनास्थल पर पीड़ित परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों की भारी फिर जमा हो गई। वही दो बहनों की मौत खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर घंटो काफी अफरा तफरी मची रही। पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया और सभी रोने चिल्लाने लगे। घटना की सूचना महुआ थाने को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाने की पुलिस पर पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए।
घटना रविवार के एक बजे के आसपास की बताई जाती है। दोनो मृतक आपस में चचेरी बहन लगती है ।मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के वार्ड नंबर 6 के परसौनिया जाने वाले रास्ते में रविवार के दोपहर एक बजे के आसपास एक बेलगाम स्कार्पियो ने दो महिलाओ को कुचल डाला। जिससे सकलदेव पासवान की 22 वर्षीय पत्नी बॉबी देवी और 16 वर्षीय रीना कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दोनों रिश्ते में आपस में चचेरी बहन थी। स्थानीय लोगों के अनुसार बॉबी देवी गर्भवती थी। घटना के बाद स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो लेकर भाग निकलने में कामयाब रहा है। जैसे ही आसपास के लोगों को स्कॉर्पियो से दो दो लोगों के कुचल जाने की भनक लगी घटनास्थल पर मृतक के परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों की भारी फिर जमा हो गई। दी। घटना से नाराज लोगों ने महुआ हाजीपुर मुख्य सड़क मार्ग के मंगरू चौक के पास शव रखकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया सुकेश्वर दास,पंचायत के सरपंच राजेंद्र राय के अलावे अनेकों स्थानीय जनप्रतिनिधि लोग मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए घटना की तीव्र निंदा की।समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों के द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.