मैनेजर सहनी के हत्यारों को बक्सा नही जायेगा:आलोक मेहता।
मैनेजर सहनी के हत्यारों को बक्सा नही जायेगा:आलोक मेहता।
रिपोर्ट:नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार। वैशाली !
पातेपुर प्रखण्ड के राजद नेता मैनेजर सहनी के हत्याओं को बक्सा नही जायेगा ।ये बातें बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने पीड़ित परिजनों मिल कर ढांढस बढ़ाते कहा कि मैनजर सहनी जी राजद के सक्रिय कार्यकर्ता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता थे ।इस दिशा में ऊपर के पदाधिकारियों से बात कर दोषियों पर करवाई करने का निर्देश देंगे ।
रविवार को देर शाम पहुंचे पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के अजीजपुर चांदे बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता दिवंगत राजद नेता के घर पहुंच कर लोगों को सांत्वना दी ।इस मौके पर परिजनों से लगभग दस मिनट निजी स्तर पर बात कर मामले को गंभीरता से जाना । मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि हमें इस घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी ने भेजा है,ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता व नेता की हत्या होना बहुत दुखद बात है ।इनके छोटे छोटे बच्चा बहुत संस्कारी है। मैनेजर साहनी वैशाली जिला के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता थें। सरकार इसको संज्ञान में गंभीरता ले लिया है। इसमें जो भी दोषी होगा उसे बक्सा नहीं जाएगा ।इस घटना की जानकारी तेज प्रताप जी एवम मुख्यमंत्री नीतीश जी को भी है।पुलिस इसमें काम कर रही है।कानून के दायरे में सब काम होंगे । मौके पर पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने कहा कि मृतक मैनेजर साहनी के निधन से मुझे बहुत दुख पहुंचा है। आलोक कुमार मेहता के साथ अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद साहनी , पूर्व विधायक प्रेमा चैधरी,, प्रदेश महासचिव गुड्डू यादव, युवा जिला अध्यक्ष संजय पटेल, पूर्व मुखिया अशर्फी मंडल , स्थानीय मुखिया पति तारा पासवान ,जद यू अति पिछड़ा के प्रदेश उपाध्यक्ष जित नारायन मंडल राजकुमार यादव,नागेंद्र कुमार राय ,दिवंगत नेता के पुत्र अभय कुमार एवम पीड़ित परिवार के लोगों के साथ सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण
उपस्थित थे ।
