May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार कारा दिवस के अवसर पर मंडल कारा, हाजीपुर में समारोह का आयोजन

बिहार कारा दिवस के अवसर पर मंडल कारा, हाजीपुर में समारोह का आयोजन

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर, बिहार कारा दिवस के अवसर पर मंडल कारा, हाजीपुर में समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगाण से हुआ। कार्यक्रम आरंभ करते हुए जिलाधिकारी ने कारा दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कारा का अस्तित्व समाज के विकास के साथ जुड़ा हुआ है पूर्व में भी समाजिक मान्यताओं का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को समाज से अलग रखने की प्रथा थी ताकि उन्हें पश्चाताप का अवसर प्रदान कर सुधारा जा सके। आधुनिक समय में इसी स्थान को जेल या कारा कहा गया है। आज ही के दिन वर्ष 2012 में राज्य की सभी काराओं में बिहार का कारा हस्तक- 2012 लागू हुआ जिसका परम उद्देश्य काराओं को यातना गृह से सुधार गृह में परिवर्तित कराना है। उन्होंने कहा कि ईश्वर सभी व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने का एक अवसर जरूर प्रदान करते है। संभव है कि कारा संसीमन आपके लिए ईश्वर का दिया हुआ एक अवसर हो। हाजीपुर कारा में बंदियों के लिए पठन-पाठन की सुविधाएँ हैं, जिसमें बीबीओएसई. एनआईओएस एवं इग्नु के माध्यम से बंदीगण शिक्षित हो रहे हैं। आर सेट्टी के माध्यम से महिला एवं पुरुष बंदियों को विभिन्न ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किये जा रहे हैं। साथ ही मिशन विहान के अन्तर्गत शैक्षणिक, मानसिक एवं शारीरिक स्थिति में सुधार के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पिछले 10 दिसम्बर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में आए प्रतिनिधियों के द्वारा भी आप बंदियों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिली है। जिला प्रशासन कारा में कौशल एवं शैक्षणिक कार्यक्रम में हर संभव सहयोग करने को तत्पर है। जिलाधिकारी द्वारा बंदियों के द्वारा बनाई गई पेटिंग एवं रंगोली की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उन्होंने खेल-कूद, पेंटिंग एवं रंगोली में भाग लेने वाले बंदियों की प्रशंसा की एवं कारा अधीक्षक को ऐसे

बंदियों को पुरस्कृत करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कारा अधीक्षक श्री संजय कुमार ने हाजीपुर मंडल कारा में मिशन विहान के अर्न्तगत चलाए जा रहे कार्यक्रमों में जिला प्रशासन के सहयोग के प्रति अपना आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश से पाँच पुरूष एवं एक महिला शिक्षा सेवक की प्रतिनियुक्ति कारा में की गई है जो बंदियों को साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग कर रहे है। डलसा के द्वारा कारा में पैनल अधिवक्ता की प्रतिनियुक्ति की गयी है जो विधिक सहायता प्रदान करने में अच्छा सहयोग कर रहे हैं। कारा अधीक्षक द्वारा कारा में चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गयी।

आज कारा दिवस के अवसर पर कारा में चलाए गए विभिन्न प्रतियोगिता, शैक्षणिक एवं कौशल प्रशिक्षण में सहयोग करने, कारा सुरक्षा में लगे पदाधिकारियों एवं अनुसचिवीय कार्य करने वाले बंदियों को पुरस्कृत किया गया।

रंगोली एवं चित्रकला हेतु उर्मीला देवी, कंचन कुमारी, मानसी कुमारी, संगीत हेतु देवी देवी एवं ममता देवी, लोक नृत्य हेतु मुखजी देवी एवं नेहा देवी, ऊंची कूद में इन्द्रजीत कुमार, अनिमेश कुमार एवं राहुल लंबी कुद में राहुल कर एवं छोटू कुमार, रस्सी कसी में राजा अविनाश कुमार एवं राहुल कुमार वॉलीबॉल में वंश कुमार यादव, चित्रकारी में नितिन कुमार, अभिषेक कुमार एवं रणविजय कुमार को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कारा में अनुसचिवीय कार्य में सहयोग करने वाले बंदियों मो० जावेद अक्षतर मो० अलाउद्दीन, रणधीर कुमार, सोनू कुमार रंजन कुमार, विजय राय, रणजीत, चन्दन विन्देश्वर, प्रकाश एवं मंजीत कुमार को उनके सराहनीय सहयोग के लिए पुरस्कृत किया गया।

कारा में चिकित्सा सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिश्रक अजय कुमार सिंह परिधापक रूपसेन कुमार, शोएब अहमद हाशमी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कारा में अनुसचिवीय कार्य के लिए उच्चवर्गीय लिपिक नन्द कुमार दास, निम्नवर्गीय लिपिक सुधांशु कुमार एवं संदीप कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कारा की सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रित करने तथा गुणवत्तापूर्व सुविधा उपलब्ध कराने के प्रति तत्पर रहने के लिए श्री अखिलेश कुमार सिंह, उपाधीक्षक, श्री विनोद कुमार, सहायक अधीक्षक, सुश्री शालिनी. सहायक अधीक्षक को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कारा सुरक्षा में लगाए गए बिहार मिलिट्री पुलिस के महिला जवानों को उनके सराहनीय कार्य एवं सचेष्टा योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, श्री संजय कुमार सिंह, प्रधान प्रोबेशन पदाधिकारी, डा० फैज अहमद कादरी, कारा चिकित्सक सहित जिला समाहरणालय तथा मंडल कारा, हाजीपुर के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.