February 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट 5 जख्मी ।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट 5 जख्मी ।

गोरौल थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर हुई मारपीट में तीन महिला सहित पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गया. सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में कराया गया है.
जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष के रामदासपुर गांव निवासी सविता देवी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाते कहा कि उसके खेत मे लगा तम्बाकू की फसल को कुछ लोग उखाड़ रहे थे . मेरे विरोध करने पर सभी मारने के लिये दौड़ा मै भागकर आपने घर आ गई,
लेकिन वहां भी सभी लोग पहुच गया मारपीट करने लगा और उंगली में दांत काटकर जख्मी कर दिया. इतना ही नही कपड़ा फाड़कर बेलग्न कर दिया. बचाने आया उसका पुत्र नीरज एवं बहु खुशबू को भी मारकर जख्मी कर दिया. घर पर रखा करकट को भी तोड़ दिया. साथ ही मंगलसूत्र एवं नगद रुपया भी छीनकर ले गया.
इस मामले मे नरेश दास, गुड्डू कुमार सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
वही दूसरे पक्ष के नरेश दास के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वह अपने घर से बाहर निकला ही था कि कुछ लोग हरवे हथियार से लैस होकर हमला कर दिया रड से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया.
बचाने आयी उसकी पत्नी नीतू देवी को भी मारपीट करते हुए बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया जिससे वह बेलग्न हो गयी.
इस मामले में मंगनु दास, नीरज दास सहित नौ लोगो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.