समाजसेवी कैलास प्रसाद सिंह के निधन पर लोगों ने जताया शोक।
समाजसेवी कैलास प्रसाद सिंह के निधन पर लोगों ने जताया शोक।
भगवानपुर प्रखंड स्थित हुसेना खुर्द निवासी समाजसेवी कैलाश प्रसाद सिंह का निधन मंगलवार हो गया । उनके निधन पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई । श्री सिंह डाक विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी थे । पूर्व मंत्री बृषिण पटेल के बहुत नजदीकी और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं । वे अपने पीछे पूरा भरा पड़ा परिवार छोड़ गए हैं । श्री सिंह के तीन पुत्र हैं, जिनमें सबसे बड़े पुत्र टुनटुन सिंह जो प्राइवेट कोचिंग का संचालन करते हैं वहीं दूसरे पुत्र आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में गणित के शिक्षक हैं और तृतीय पुत्र किशनगंज में प्लस टू विज्ञान शिक्षक हैं।उनकी दो पुत्री हैं । सभी शादीशुदा हैं। वे अपने पीछे तीन पुत्रों ,दो पुत्रियों,पुत्र वधूओं,पौत्र एवं पौत्रियों सहित नाती एवं नतिन छोड़ गए हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पंचायत के मुखिया शिवप्रसाद सुमन, सरपंच रघुनाथ सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, सुरेन्द्र सिंह राजकुमार सिंह, सुमन शाही, हेमंत शाही, अमरनाथ सिंह, पत्रकार देवेंद्र गुप्त, कुमार बीरभूषण, राजीव कुमार सिंह वरिष्ठ रंगकर्मी क्षितिज प्रकाश, नवल किशोर सुमन,मेदिनी मेनन, रामाकांत सिंह, रामभरोस सिंह, राम पुकार सिंह, अभिषेक कुमार, सनोज कुमार ,अमोद कुमार, बुझावन प्रसाद सिंहा,रामविलास सिंह,मोतीलाल साह,द्वारिका सिंह, अनिल कुमार ,उच्च विद्यालय बेलवरघाट के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।
