March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

घर से नगदी और जेवर लेकर तीन बच्चों की मां हुई गायब

घर से नगदी और जेवर लेकर तीन बच्चों की मां हुई गायब
पति ने थाने में लिखाई रपट, महुआ के लक्ष्मीनारायणपुर गांव का मामला
महुआ। रेणु सिंह
ससुराल से जेवर और नगदी लेकर तीन बच्चों की मां गायब हो गई। घर वालों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं मिली तो पति द्वारा बुधवार को थाने में रपट लिखाई गई है। यह वाक्य महुआ थाना के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 05 की है।
गांव के हरेंद्र राम के पुत्र चंदन कुमार राम ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि उसकी पत्नी अंजलि बीते 11 दिसंबर की रात एक लाख के गहने और 45 हजार रुपए नगदी लेकर अपनी तीन बच्चों को छोड़ फरार हो गई। घर बालों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिली। इधर आवेदन मिलने के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच करने में जुट गई है।
कहीं फेसबुक या प्यार में गायब तो नहीं हुई अंजलि:
बताया जाता है कि चंदन कुमार राम बाहर रहता है। इधर घर पर पत्नी अंजलि मोबाइल पर हमेशा बिजी रहती थी। घर वालों की माने तो अंजलि फेसबुक और सोशल मीडिया पर वह बॉयफ्रेंड से बात किया करती थी। इसी सोशल मीडिया पर उसका प्यार परवान चढ़ा और वह शायद अपने बॉयफ्रेंड के साथ निकल गई। पति ने भी आवेदन में लिखा है कि अंजलि फेसबुक के माध्यम से हमेशा बात किया करती थी। जब वह उससे पूछता था तो वह टाल मटोल जाती थी की मायके में बात कर रही है। अंजलि अपनी पुत्री सोनम, सोनाक्षी और पुत्र शिवांग को सोए अवस्था में छोड़कर निकल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.