अयोध्या धाम में में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रखण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया
अयोध्या धाम में में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रखण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया
रिपोर्ट नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार
बिदुपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिदुपुर खंड के खंड कार्यवाह दिलीप कुमार अम्वष्ठ की अध्यक्षता एवं किसान संघ जिला प्रमुख अवधेश सिंह के संचालन में कमालपुर शिव मन्दिर के प्रांगण में राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रखण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से मन्नु सिंह, दीनबंधु सिंह, राहुल कुमार निराला आदि सभी प्रमुख स्वयं सेवक उपस्थित हुए एवं रामलला दर्शन के संदर्भ में विस्तार पूर्वक स्वयं सेवकों को जानकारी दी गई। उक्त प्रखण्ड स्तरीय बैठक के बाद चकसिकंदर कल्याणपुर,चकठकुर्सी कुशीयारी,मझौली, सहदुल्लहपुर धोबौली सेक्टर प्रमुख सह भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सहदुल्लहपुर धोबौली स्थित आवास पर पंचायत की बैठक आयोजित की गई जिसमें सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित स्वयं सेवकों में ग्राम खजबत्ता शिव शंकर पासवान, डॉ रंजीत यादव, सतीश कुमार, शीतलपुर ककरहटा शंभू राय, रामदयाल पासवान,चक उफरौल रंधीर यादव, धोबौली उतरी विकास यादव, धोबौली वार्ड 2 में विशेश्वर राय, मोहन सिंह, ऐतिहासिक शिव मन्दिर उफरौल मठ वार्ड सदस्य रंजन सिंह को तथा बसंतपुर ककरहटा में भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार, कौशल किशोर एवं अमरनाथ सिंह को मंदिर परिसर में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को दिन में 11 बजे से एक बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं दीपोत्सव मनाने का दायित्व दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित खण्ड कार्यवाह दिलीप कुमार, किसान संघ जिला प्रमुख अवधेश सिंह एवं भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा रामलला दर्शन की विशेष व्यवस्था एवं पुजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्रक को श्रद्धा पूर्वक प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने हेतु टोला समिति बनाने एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था सामाजिक स्तर पर करने का आग्रह किया।इस अवसर पर सहदुल्लहपुर धोबौली पंचायत पैक्स अध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह, आत्मा बिदुपुर प्रखण्ड अध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह, संजीव सिंह, आमोद कुमार शर्मा,प्रो/डॉ मुकेश सिंह, दीनबंधु झा, पंचायत प्रमुख सुनील सिंह,छठु सिंह, उमेश सिंह, हरिनारायण सिंह, तुफानी सिंह,अवध किशोर सिंह,नथुनी सिंह, हरेन्द्र पासवान, शिव कुमार, संजीव सिंह, प्रमोद सिंह, अनिल सिंह,मल्हु सिंह, सियाराम सिंह,अजय सिंह, जितेन्द्र सिंह, वैधनाथ सिंह यादव,छबिला सिंह, प्रभू नाथ सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
