क्रिसमस पूर्व रंगारंग कार्यक्रम पर स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल
क्रिसमस पूर्व रंगारंग कार्यक्रम पर स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल
महुआ। रेणु सिंह
क्रिसमस के पूर्व शनिवार को स्कूली बच्चों द्वारा गीत संगीत पर जलवे बिखरे गए। कार्यक्रम में उनके द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य पेश किया गया। जिस पर लोग झूमते रहे।
यह कार्यक्रम महुआ के मंगरू चौक स्थित सेंट जॉन्स गर्ल्स प्ले स्कूल पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने जिंगल बेल जिंगल बेल गीत पर आकर्षक नृत्य पेश किए। वही ऊंचे वर्ग के छात्राओं द्वारा गीत संगीत पर नृत्य पेश कर धमाल मचाया गया। इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों के बीच उजली दाढ़ी लगाए जब सांता क्लाज आया तो तालियों की गड़गराहट गूंज उठी। यहां पर सांता क्लॉज ने बच्चों के बीच टाफियां बाटी और ठंड मौसम की बधाइयां दी। कार्यक्रम में पहुंचे स्कूल के निदेशक जागेश्वर राय ने क्रिसमस के पूर्व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। वे सांता को देखने के लिए काफी उत्सुक थे। जब उनके समक्ष शांत पहुंचा तो वह खुशी से भर गए।
