लालगंज ने सुपौल को शिकस्त दे सीजन 3 फाइनल क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
लालगंज ने सुपौल को शिकस्त दे सीजन 3 फाइनल क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली ! पातेपुर / चेहरा कला, छौराही क्रिकेट क्लब द्वारा सिजन-3 फाइनल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गाया। जिसमे लालगंज बनाम महुआ प्रखंड के सुपौल के बीच फाइनल मैच खेला गया । सुपौल टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी किया। लालगंज को बैटिंग करने का न्योता दिया। जिसमे लालगंज ने 7 विकेट गवा कर 230 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया ।जवाब में सुपौल टीम पीछा करने उतरी और 115 रन पर ऑल आउट हो गई | लालगंज सिजन 3 फाइनल जीत कर ट्राफी पर पर कब्जा जमाया ।क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में – डा. विकाश राज, आलोक शर्मा ,अनेशी यादव, जितेन्द्र कुमार, रौशन कुमार शमी ,संतोष कुमार, शिवराज, सहित अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका निभाई।दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में मुख्य अतिथि ने विजेता एवम उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया।
