May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जाप सुप्रीमो के जन्म दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के बीच कम्बल वितरण

जाप सुप्रीमो के जन्म दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के बीच कम्बल वितरण

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के 56वें जन्मदिन के अवसर पातेपुर प्रखंड के प्राणपुर गांव स्थित ब्रज वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा संचालित वृद्ध सम्मान केंद्र पर वृद्ध लोगों को सम्मानित किया गया।भीषण खंड को देखते हुए उनके बीच लगभग 100 से अधिक कंबल का वितरण किया गया ।इस अवसर पर कार्यकर्ताओ द्वारा पहले केक काटा गया।वृद्ध जनों द्वारा पप्पू यादव के सम्मान में उनकी लंबी आयु की कामना के लिए भजन कीर्तन किया गया।जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश महासचिव पिंटू यादव ने कहा कि जिस तरह सालों भर हमारी पार्टी सेवादारी के भाव से मदद करती है उसी तरह आदरणीय पप्पू यादव के जन्मदिन के अवसर पर भी सेवादारी के भाव से वृद्ध सम्मान समारोह तथा कम्बल वितरण का कार्यक्रम अयोजित किया गया।सम्मानित बुजुर्गों में रंधीर पासवान ,भोला दास, लालदेव सहनी, रामईश्वर मांझी, कमलेश सहनी, जामुन राम, भागवत पासवान, रामचंद्र सहनी समेत सैकड़ों बुजुर्गों ने कहा कि हमारे बिहार में पप्पू यादव ही हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं तथा भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी लम्बी आयु हो।कार्यक्रम में पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव पिंटू यादव, शिवनाथ यादव, गोलू सिंह, गौतम कुमार, डॉ सुरेश राय, युवा जिलाध्यक्ष नीतिश कुमार, प्रभात कुमार, अजंत कुमार इत्यादि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.