May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रद्धांजलि सभा सह भजन संध्या का आयोजन ।

श्रद्धांजलि सभा सह भजन संध्या का आयोजन ।
हुसैन खुर्द के निवासी समाजसेवी स्वर्गीय कैलाश प्रसाद सिंह के श्राद्ध कर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा सह भजन संध्या का आयोजन किया गया ।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए इंजीनियर उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि वे एक सच्चे समाज सेवी थे। इस अवसर पर आदर्श चेतन सेवा संस्थान हाजीपुर के कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। मदन महाराज, शीलानाथ सिंह, हरेंद्र व्यास, राम एकबाल व्यास, मिथिलेश कुमार, अमरेश कुमार राय द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई जिसमें तबला पर संतोष कुमार, बैंजो पर धर्मेंद्र राम संगत कर रहे थे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में अशोक शुक्ला, कृष्ण किशोर कमल ,कुमारी रेणु, अरविंद कुमार शरण ,अनिल कुमार, उमेश कुमार निराला, टुनटुन सिंह, अनिल कुमार, अशोक कुमार, दिनेश सिंह, विशेश्वर कुमार, अमरनाथ सिंह,शिव प्रसाद सुमन प्रमुख है। इस अवसर पर सभी कलाकारों को अंग वस्त्र प्रदान कर पूर्व जिला पार्षद पंछी लाल राय, धर्मेंद्र कुमार ,नरेंद्र कुमार, नंदकिशोर सिंह एवं अमरनाथ कुमार ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.