May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गुप्त सूचना के आधार पर बरांटी ओपी पुलिस ने बहुआरा पेट्रोल पंप के पास की छापेमारी

गुप्त सूचना के आधार पर बरांटी ओपी पुलिस ने बहुआरा पेट्रोल पंप के पास की छापेमारी
पुलिस को देखते ही भागने लगे थे अपराधी
महुआ। रेणु सिंह
गुप्त सूचना के आधार पर महुआ अनुमंडल के राजापाकर अंतर्गत बरांटी ओपी पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ बाइक सवार चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह गिरफ्तारी बीते शुक्रवार को बरांटी ओपी अंतर्गत बहुआरा पेट्रोल पंप के पास हुई।
रविवार को यहां पीसी कर जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरभ सुमन ने बताया कि बिना नंबर प्लेट के पल्सर बाइक पर हथियार के साथ चार अपराधियों को घूमने की सूचना बरांटी ओपी को मिली। सूचना पर थाना अध्यक्ष ने सक्रियता दिखाते हुए सशस्त्र बल के साथ नाकेबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे चार अपराध कर्मियों को खदेरकर पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बरांटी ओपी के दयालपुर निवासी बिरजू कुमार, बिदुपुर थाने के रहीमापुर निवासी अश्वनी कुमार उर्फ असीम, इसी थाने के कंचनपुर निवासी नितेश कुमार उर्फ छोटा नायडू उर्फ टुनटुन तथा तिसीऔता थाना के पिंडोता बुजुर्ग निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 01 देसी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 03 मोबाइल, 01 चाकू और 01 पल्सर बाइक बरामद हुई है। डीएसपी ने बताया कि अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया और उसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.