May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाने को लेकर बैठक

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाने को लेकर बैठक
महुआ। रेणु सिंह
अगामी 28 जनवरी को पटना के मिलर हाई स्कूल में महाराणा प्रताप जी की 427 वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। ऐसे उनकी पुण्यतिथि 19 जनवरी को है। इस मौके पर अनेकों जगह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए पुण्यतिथि पखवारा के रूप में महाराणा प्रताप फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।
संजय कुमार सिंह, सदस्य बिहार विधान परिषद के संयोजन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज घटारो गाँव में आयोजित एक सभा के दौरान श्री संजय कुमार सिंह ने लालगंज क्षेत्र के लोगों को उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत देश के वीरों का जब भी जिक्र होगा, महाराणा प्रताप का नाम जरूर याद किया जाएगा। महाराणा प्रताप ने मुगल सम्राट अकबर को रणभूमि में कई बार टक्कर दी। मुगलों से लोहा लेने वाले महाराणा प्रताप अपने परिवार के साथ जंगलों में दर दर भटके। लेकिन उन्होंने न तो दुश्मनों के सामने हार मानी और न ही विपरीत परिस्थितियों के समक्ष पराजय स्वीकार की।
उनके शौर्य और वीरता की कहानी आज भी सुनाई जाती है। इतिहास के पन्नों में महाराणा प्रताप का नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज है। स्थानीय लोगों के मांग पर उन्होंने घोषणा किया कि महाराणा प्रताप जी के जयंती 9 मई के पहले लालगंज के महाराणा प्रताप चौक पर उनकी एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उनके इस घोषणा के बाद लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित थे,पूर्व मुखिया, ललन सिंह, राजेश कुमार सिंह (रिंटू जी), राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, जितेन्द्र कुमार सिंह, मुखिया, मुन्ना सिंह, कुणाल सिंह, वैशाली डिस्ट्रिक्ट ko ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष, राजीव कुमार सिंह, नंद किशोर सिंह इत्यादि। सभा का संचालन रणधीर सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.