May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सांसदों को आकरण निलंबन के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया

सांसदों को आकरण निलंबन के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया,

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार 

वैशाली :  इंडिया महागठबंधन (राजद, जदयू, कांग्रेस ,सी.पी.आई(एम.एल)सी.पी.आई) का जिला वैशाली में हाजीपुर रामाशीष चौक से गांधी चौक तक सांसदों को आकरण निलंबन के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया, गांधी चौक स्थित महागठबंधन का रोषपूण धरना व सभा का आयोजन किया गया इंडिया महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधन करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा की सरकार तानाशाही की सरकार है ,यह सरकार लोकतंत्र का विरोधी, गरीबों का विरोधी ,छात्र विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी, मजदूर विरोधी, रोजगार विरोधी, अनुसूचित जाति, विरोधी अत्यंत पिछड़ा वर्ग विरोधी, पिछड़ा वर्ग विरोधी, अल्पसंख्यक विरोधी, जुल्मी सरकार है, आने वाले समय 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे भारत से भाजपा की हार तय है ,भाजपा के नेताओं को याद रखना चाहिए कि समय परिवर्तन होता है ,जितने सांसदों को निलंबित किया है, उनका जवाब आने वाले समय में जनता वोट की चोट से भाजपा को हराकर जवाब देगी, धरना -प्रदर्शन व सभा में इंडिया महागठबंधन के राजद जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी राजद अनील चंद्र कुशवाहा, राजद नेता नागेंद्र सिंह, राजद नेता शशि भूषण कुमार उर्फ शशि सिंह यादव (प्रदेश सचिव पंचायती राज )राजद प्रोफेसर राजमणि देवी ,राजद के उपेंद्र यादव ,महेश चौरसिया शहवाज सिद्दीकी, सुरेश राय, रमन लाल, लोहिया जी ,बलिंदर दास, जदयू के रोबिन सिंह, (पूर्व जिला अध्यक्ष), अजय भूषण दिवाकर, (जिला अध्यक्ष अत्यंत पिछड़ा वर्ग) अनील दास ,सी.पी.आई.(एम.एल) के जिला सचिव विशेश्वर यादव ,संगीता देवी ,प्रेमा देवी ,सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विजय महाराज, भारती जी कांग्रेस के विनोद राम ,महेश राय ,धर्मवीर शुक्ला, अक्षय शुक्ला, सतनारायण राय ,प्रभात पासवान, देवेंद्र भारती ,चंद्रकेत यादव , रितिक कुमार पान , संजय जी, सहित सैकड़ो इंडिया महागठबंधन के नेतागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.