विधायक डॉ मुकेश रौशन ने दी राम वृक्ष राय को श्रद्धांजलि।
विधायक डॉ मुकेश रौशन ने दी राम वृक्ष राय को श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली ! महुआ , प्रखंड क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत के जिरवारा ग्राम के १०५ वर्षीय वयोवृद्ध राम वृक्ष राय के श्रद्धांजलि समारोह में समाज के हर वर्ग के लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित की ।मुख्य रूप से महुआ विधान सभा से राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राम वृक्ष बाबू का जीवन सदैव समाज के सेवा के लिए समर्पित था ।उनकी सोच समझ समाज सुधारक में बड़ी महत्व पूर्ण होती थी ,ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दे ।उनका आशीर्वाद हम सबों के साथ बनी रहेगी ।श्रद्धांजलि समारोह मे राजद जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी ,प्रदीप यादव,रामाशंकर यादव,नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव,मुकेश यादव वार्ड संघ अध्यक्ष, पवन राय ,अवधेश राय , पूर्व मुखिया संत लाल राय ,अरविंद राय, ,जगरनाथ राय, जदयू नेता उमेश कुमार सिंह , डॉ नवल झा सहित हजारों लोगों की उपस्थिति रही।
