महुआ में हाजीपुर लोकसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ कमेटी को सशक्त करने पर दिया जोर
महुआ में हाजीपुर लोकसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ कमेटी को सशक्त करने पर दिया जोर
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और उमंग
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सहित कई विधायक और वरीय नेताओं ने लिया भाग
महुआ। रेणु सिंह
आगामी 2024 की लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का हाजीपुर लोकसभा स्तरीय सम्मेलन यहां अक्षयवट राय कॉलेज के पास एक होटल सभागार में हुई। इस सम्मेलन में पार्टी के वरीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सशक्त होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए जोश भरे। सम्मेलन का उद्घाटन आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री सह प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव से लेकर विभिन्न टिप्स दिए। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों, विधानसभा विस्तारक, संयोजक और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगामी 2024 की चुनाव में नए तरीके से कार्य करने के लिए गुड़ बताए। उन्होंने चुनाव को लेकर बूथ कमेटी को सशक्त करने पर बल दिया। कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत हो और पुनः नरेंद्र मोदी भारी बहुमत से प्रधानमंत्री का पद संभालें। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सिस्टम से कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सामाजिक, राजनीतिक, संगठनात्मक और चुनावी स्तर पर कार्य करने का तरीके भी बताए। इस मौके पर पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन, हाजीपुर के अवधेश कुमार सिंह, लालगंज के संजय कुमार सिंह, राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद वीरचंद्र पासवान, जिला प्रभारी संजय सहाय, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार झा, रमैया सिंह, मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश शशि, अरुण सिंह, शिवचंद्र राय, आलोक कुमार राय के अलावा रविंद्र कुशवाहा, चंदेश्वर भारती, राकेश पटेल, उज्जवल झा, मिथुन सिंह, बच्ची मिश्रा, गौरीशंकर सिंह, रीता देवी, नीरू सिंह, रूबी कुमारी बबीता सिंह, ऋषभ जायसवाल, सुरेंद्र प्रधान आदि शंकर कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ज्योति कुमार ने किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने बंदे मातरम, भारत माता के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के जयकारे लगाते रहे।
