महुआ में डीलरों ने बैठक कर राजव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का लिया निर्णय
महुआ में डीलरों ने बैठक कर राजव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का लिया निर्णय
महुआ। रेणु सिंह
अपनी 14 सूत्री मांगों के समर्थन में सभी डीलर आगामी 01 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर संघ की सोमवार को यहां पूर्व कोऑपरेटिव भवन परिसर में बैठक हुई। जहां डीलरों ने राज्य व्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया।
यहां डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष जय मंगल राय और सचिव गौरीशंकर सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डीलरों ने राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए एक होने का निर्णय लिया। साथ ही उन्होंने संगठन एकता का नारे लगाए और अपनी मांग पर अटल रहते हुए सरकार से वार्ता तक हड़ताल को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया। उन्होंने यह भी कहा कि एक साथ सभी डीलर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पोस्ट मशीन सौंपेंगे। बैठक में देवेंद्र प्रसाद सिंह, रामविलास सिंह, शैल देवी, राम सुरेश पासवान, दुखित बैठा, रामदेव राय, अरविंद कुमार राय, ललन प्रसाद यादव, रविंद्र कुमार राय, भोला सिंह, अमरजीत, श्याम बाबू पासवान, मोतीलाल पासवान, कमलेश्वर पासवान, दिनेश प्रसाद चौधरी, कृष्ण चंद्र सिंह, नरेंद्र चौधरी, बलदेव दास आदि दर्जनों डीलर उपस्थित थे।
