आप कार्यकर्ताओं की बैठक
आप कार्यकर्ताओं की बैठक
महुआ। रेणु सिंह
आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं कि बैठक सोमवार को यहां पंचमुखी चौक स्थित कोल्ड स्टोर के पास एक भवन पर हुई।इस बैठक में महुआ विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर पार्टी के जिला प्रभारी मनोज कुमार साह मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को सजग होकर कार्य करने को कहा। बैठक में मैं भी हूं केजरीवाल विषय पर चर्चा हुई। इस बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शपथ लिया की गांव-गांव जाकर जनता के बीच में मैं भी हूं केजरीवाल का पर्चा बांट कर पार्टी के क्रियाकलापों की जानकारी देंगे। बैठक में कमलेश्वर कुमार महतो, वीरेंद्र राय, मुन्ना कुमार सिन्हा, कामेश्वर प्रसाद सिंह, सुबोध महतो, संजय पासवान, विनोद पासवान, मनोज राम, सकलदीप राम, प्रमोद सिंह, सुभाष कुमार, मनीष कुमार, उमेश कुमार सिंह, मंजय कुमार आदि शामिल थे।
