May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रेल मंडल समस्तीपुर को मिला 10 दक्षता शील्ड

*रेल मंडल समस्तीपुर को मिला 10 दक्षता शील्ड*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

68 वाँ महाप्रबंधक स्तरीय रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2022 – 2023 में उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए समस्तीपुर मंडल ने कुल 10 दक्षता शील्ड जीता। मंडल को प्राप्त होने वाले शील्डों में राजभाषा अन्तरमंडलीय दक्षता शील्ड, ओवरआल कंस्ट्रक्शन दक्षता शील्ड, बेस्ट जनरल सर्विस दक्षता शील्ड, बेस्ट रनिंग रूम दक्षता शील्ड, टिकट चेकिंग दक्षता शील्ड, लेवल क्रासिंग एंड आरओबी / आरयुबी सेफ्टी वर्क्स दक्षता शील्ड, बेस्ट हेल्थ यूनिट दक्षता शील्ड, पंचुलिटी दक्षता शील्ड, क्लिलिनेस (मीडियम स्टेशन – बापूधाम मोतिहारी) दक्षता शील्ड, पब्लिक ग्रीवांस रेस्रेस्सिंग (रेल मदद) दक्षता शील्ड सहित कुल 10 दक्षता शील्ड प्राप्त हुए। अनिल कुमार खंडेलवाल, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल द्वारा दिनांक 24.12.2023 आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव एवं संबंधित विभाग के शाखा अधिकारी को शील्ड प्रदान किया। मंडल द्वारा 10 शील्ड प्राप्त किए जाने पर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मियों में काफी ख़ुशी है, मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल के सभी कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें इस वर्ष और अधिक मेहनत और लगन से अपना अपना कार्य संपादित करना है, ताकि अगले साल मंडल और अधिक शील्ड को प्राप्त करने में सफलता पा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.