488 पशुपालकों के बीच बोनस राशि का वितरण
488 पशुपालकों के बीच बोनस राशि का वितरण
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के अख्तियारपुर दोघड़ा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा छठा बोनस वितरण भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार साह की अध्यक्षता में आयोजित बोनस वितरण समारोह में वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक तीन वर्षों में कुल 729821 रुपए अर्जित का 488 पशुपालकों के बीच नगद 3,81 हजार 46 रुपए नगद एवं डेढ़ लाख रुपए की बाल्टी, एवं दस निसहाय गरीब व्यक्ति के बीच चादर एवं कम्बल का वितरण किया गया। बोनस वितरण समारोह में मुख्य रूप से गुरुप लीडर अवधेश चौधरी,जोनल प्रभारी हेमंत कुमार राय, स्थानीय मुखिया पति सह भाजपा नेता कपलेशवर राय, पर्यवेक्षक दिनेश प्रसाद,ओमप्रसाद, समिति सचिव वनिता कुमारी, शिवम् राज समिति के पुर्व सचिव रमेश कुमार राय, आदि के साथ ही भारी संख्या में पशुपालक किसान उपस्थित थे। प्रथम स्थान प्राप्त पशुपालक राधाकृष्णन सिंह को 8575 रुपए वहीं दुतिय स्थान प्राप्त आनंद लाल साह को 5517 रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त रामरतन राय को 4976 रुपए नगद एवं बाल्टी आदि दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित पशुपालकों को संबोधित करते हुए मुखिया पति कपलेशवर राय ने कहा कि जो भी किसान पशु सेड का निर्माण कराना चाहते हैं वे ग्राम पंचायत से सम्पर्क स्थापित कर पशु सेड का निर्माण करावें। वहीं गुरुप लीडर के द्वारा बताया गया की समिति का कारोबार 91 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ तक ले जाया जाएगा। बोनस वितरण समारोह में उपस्थित पदाधिकारी को अंगवस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
