बाइक की ठोकर से महिला पंच की मौत
बाइक की ठोकर से महिला पंच की मौत
आक्रोशित लोगों ने महुआ मुजफ्फरपुर सड़क को फुलार और रजिया चौक के बीच हनुमान मंदिर के पास किया 4 घंटे जाम
महुआ। रेणु सिंह
बाइक की धक्का से सड़क पार कर रही महिला पंच की इलाज के लिए हाजीपुर ले जाने के क्रम में मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मंगलवार की सुबह 6 बजे महुआ मुजफ्फरपुर सड़क को घटनास्थल महुआ थाना अंतर्गत फुलार हनुमान मंदिर के पास जाम कर दिया। काफी लंबा समय करीब 4 घंटे तक सड़क जाम को लेकर राहगीरों को काफी परेशानी आई।
मृतिका 60 वर्षीया शांति देवी महुआ प्रखंड की जलालपुर गंगटी पंचायत के अबाबकरपुर निवासी वार्ड संख्या 9 से ग्राम कचहरी के पंच और स्व बालदेव पासवान की पत्नी थी। यह घटना बीते सोमवार की शाम तब हुई थी, जब शांति देवी खेत में मजदूरी कर उक्त जगह पर सड़क पार कर रही थी। इस दौरान तेजी से जा रहे एक बाइक सवार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। घटना के बाद लोग उसे इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल ले गए। जहां से उसे गंभीर हालत में हाजीपुर रेफर किया गया। हाजीपुर जाने के दौरान वह रास्ते में दम तोड़ दी। बताया जा रहा है कि महिला की मौत हो जाने के बाद घर वाले शव को सीधे घर ले आए और रात भर रखे।
पहले सुबह शव के साथ सड़क पर उतरे लोग:
मंगलवार की सुबह पौ फटने के पूर्व ही लोग शव को लेकर सड़क पर ले आए और महुआ मुजफ्फरपुर सड़क को फुलार और रजिया चौक के बीच हनुमान मंदिर के पास जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और समझाने की कोशिश की। जबकि लोग बगैर मुआवजा लिए मानने को तैयार नहीं थे। मुखिया अमोद कुमार द्वारा मौके पर कबीर अंत्येष्टि के तहत 3 हजार रुपए मृतका के परिजन को दिए गए। काफी मशक्कत के करीब 4 घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा। उसके बाद सड़क पर यातायात शुरू हुई। लंबा समय तक सड़क जाम रहने के कारण राहगीरों को गाड़ी काफी परेशानी आई और सड़क पर दोनों किनारे गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रही।
