April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राम लला का अक्षत कलश महुआ पहुंचा

राम लला का अक्षत कलश महुआ पहुंचा
महुआ। रेणु सिंह
राम लला का अक्षत कलश अयोध्या से मंगलवार की शाम महुआ पहुंचा। जहां पर श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए जयकारे के साथ पूजन किया। इस दौरान लोगों में भक्ति और आस्था सर चढ़कर बोली।
अक्षत कलश रथ हाजीपुर से महुआ के लिए चला तो रास्ते में जगह-जगह उनका बंदन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे गूंजते रहे। रास्ते में सुबह सेंदुआरी, बेरई, मिल्की, बेलकुंडा, बैद्यनाथपुर, बिरना, बखरी, रानीपोखर, पानापुर, पताढ, कन्हौली गढ़वाल, फुलवरिया, मंगरू चौक, महुआ गांधी चौक पर दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। रथ पर सत्य प्रकाश शशि, अमर कुशवाहा सहित कई श्रद्धालु हाथ में अक्षत कलश लेकर बैठे थे। महुआ मंदिर पर प्रो अरुण, सुरेंद्र प्रधान, रमन गुप्ता, अमरेंद्र अरुण, मनोज जायसवाल, मुकेश शुक्ला, बबलू चौधरी, हीरा चौधरी, शंभू सुमन, अजय गुप्ता, प्रेम चौधरी, अनीता जायसवाल, रेखा गुप्ता, प्रिया, सुजाता, रेणु, नीलू, चांदनी, वंदना आदि के नेतृत्व में कलश पूजन किया गया। बताया गया कि अयोध्या में 22 जनवरी में होने वाले प्रभु श्री रामचंद्र की प्राण प्रतिष्ठा पर लोगों को घर-घर दीपावली मनाने और भगवान राम का पूजन करने के लिए न्योता दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.