महुआ प्रखंड में दो वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव कल
महुआ प्रखंड में दो वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव कल
महुआ। रेणु सिंह
पंचायत प्रतिनिधियों का उपचुनाव गुरुवार को होगा। महुआ प्रखंड के दो पंचायत में दो वार्ड सदस्यों के लिए सुबह 7 बजे से वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार पर मंगलवार की शाम विराम लग गया।
यहां भदवास पंचायत के वार्ड संख्या 11 में दो महिला उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। वही फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 में भी दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। मतदान की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इधर चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद उम्मीदवार वोटरों से कनभासी शुरू कर दिए हैं।
