April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उत्सवी माहौल में शुरू हुआ नाइट ब्लड सर्वे

उत्सवी माहौल में शुरू हुआ नाइट ब्लड सर्वे

-पांच स्थाई साइटों पर हो रहा नाइट ब्लड सर्वे
-लगभग 500 ब्लड सैंपल एकत्र
-शुक्रवार तक स्थाई सत्रों पर लिए जाएंगे सैंपल

जहानाबाद। 28 दिसंबर
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध और उत्सवी माहौल के बीच सिकरिया के खैरा गांव से नाइट ब्लड सर्वे की शुरुआत की गयी। नाइट ब्लड सर्वे के पहले दिन ही जिले में पांच स्थायी सत्रों से लगभग 500 ब्लड के सैंपल एकत्र किए गए। सभी को स्टैनिंग के लिए भी भेजा जा चुका है। जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ बिनोद कुमार ने बताया कि इस नाइट ब्लड सैंपल में अंतर विभागीय समन्वय की झलक दिखी। हर प्रखंड में नाइट ब्लड सर्वे की शुरुआत गांव के किसी सम्मानित लोगों द्वारा की गयी।

नाइट ब्लड सर्वे के समय पहले फैलाई गई जागरूकता का असर दिखा। लोग खुद आकर अपना ब्लड सैंपल दे रहे थे। जिले के कुल छह प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे का कार्यक्रम होना है। जिसके लिए कुल छह स्थायी और छह अस्थायी साइट बनाए गए हैं।

नाइट ब्लड सर्वे में गांव के चौकीदार निभा रहे भूमिका:
नाइट ब्लड सर्वे में लोगों को जगा कर सत्र स्थल तक ले जाने में गांव के चौकीदार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खैरा गांव में चौकीदार अर्जुन प्रसाद ने नाइट ब्लड सर्वे के दौरान खुद जागरूक होकर ग्रामीणों को जगा रहे थे। वहीं सत्र स्थल तक आने के लिए प्रेरित भी कर रहे थे। नाइट ब्लड सर्वे के दौरान भीबीडी कंसल्टेंट निशिकांत कुमार, भीबीडीसी संजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.