April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मध्य विद्यालय बुखार चंडीहा एवं पिरामल फाउंडेशन के द्वारा स्वच्छता एवं हाइजीन रैली निकाला गया

मध्य विद्यालय बुखार चंडीहा एवं पिरामल फाउंडेशन के द्वारा स्वच्छता एवं हाइजीन रैली निकाला गया

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, बिहार 

शिवहर। राजकीय मध्य विद्यालय, बुखार चंडीहा के द्वारा स्वच्छता एवं हाइजीन रैली निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं मुखिया बबलू ठाकुर ने संयुक्त रूप से किये। रैली में विद्यालय के सभी सहायक शिक्षक एवं सभी बच्चों ने भाग लिया, रैली को गांव के सभी मुहल्ले एवं गलियों से गुजारा गया जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न नारा व स्लोगन लगाया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री रविन्द्र कुमार, पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि सुभम कुमार तथा गांव के मुखिया श्री बबलू ठाकुर ने रैली के दौरान समुदाय लोगों में स्वच्छता तथा हाइजीन पर जनजागरुकता का संदेश दिये। मुखिया जी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन में पिरामल फाउंडेशन एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है, इस आयोजन से बच्चों के साथ -साथ समुदाय के लोगों को भी स्वच्छता तथा हाइजीन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.