April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फूली दंपति को भारत सरकार भारत रत्न से सम्मानित करें :पृथ्वी कुमार माली । (माता सावित्री बाई फुले की जयंती पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि )

फूली दंपति को भारत सरकार भारत रत्न से सम्मानित करें :पृथ्वी कुमार माली । (माता सावित्री बाई फुले की जयंती पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि )

रिपोर्ट सुधीर मालाकार, ग्रुप एडीटर -बिहार 

पटना! 19 वीं सदी के महान सामाजिक क्रांति के अग्रदूत नारी शिक्षा के जन्मदाता , अछुतोद्धारक ज्योतिबा फुले की धर्मपत्नी भारतवर्ष की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री फुले की 193 वी जयंती राज्य के विभिन्न हिस्सों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई । मुख्य समारोह पटना स्थित दरोगा राय पथ फुले स्मारक पर आयोजित की गई ,जहां पर विभिन्न राजनीतिक दल के नेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले एवं ज्योतिबा फुले के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। औरंगाबाद के टाउन हॉल में आयोजित माता सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि जब भारतवर्ष में आधी आबादी निरक्षर अनपढ़ थी ,उस समय महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपनी धर्मपत्नी माता सावित्री फुले को शिक्षित करके बालिकाओं के लिए प्रथम विद्यालय की स्थापना की ।रूढ़िवादी व्यवस्था के लोगों ने घोर विरोध किया ,फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी । आज उन्हीं की कृपा से भारतवर्ष के हर घर की महिलाएं पढ़ लिखकर ऊंचे पदों को सुशोभित कर रही है। ऐसे महान विभूषित फुले दंपति को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करना चाहिए ।अगर ऐसा सरकार नहीं करती है तो महान क्रांति के महानायक का अपमान माना जाएगा। इस मौके पर भारतीय जन परिवार पार्टी के वैशाली जिला अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार भक्त ने कहा कि जब तक भारत सरकार फूल दंपति को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित नहीं करती है, तब तक हमारी पार्टी संघर्ष करती रहेगी। बिहार सरकार को चाहिए कि भारतवर्ष की प्रथम महिला शिक्षिका की तस्वीर हर विद्यालय में लगानी चाहिए और उनके इतिहास को बच्चों के बीच में पढ़ना चाहिए ।समारोह को बबलू मालाकार,मुन्ना मालाकार ,संदीप मालाकार सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। बीजेपीपी के सूत्र ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली पटना, बिहार शरीफ, वैशाली ,औरंगाबाद सहित कई स्थानों पर ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समारोह को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.