भाजपा नगर मंडल की बैठक में तय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्च
भाजपा नगर मंडल की बैठक में तय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्च
भाजपा नगर मंडल कार्य समिति की बैठक खेसराही पैक्स अध्यक्ष सह नगर अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में विशेष रूप से 12 जनवरी को युवा मोर्चा के कार्यक्रम के तहत पटना चलने, अक्षत वितरण कार्यक्रम, विश्वकर्मा योजना, प्रत्येक शक्ति केंद्र की बैठक, बुथ कमेटी पन्ना प्रमुख नगर में विकसित व भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने इत्यादि पर प्रकाश डाला गया। इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा विस्तारक रजनीश कुमार तिवारी, जिला महामंत्री अजब लाल साह, नगर संयोजक पूर्व मुखिया शिवचंद्र राय, नगर प्रभारी दिनेश साह, नगर महामंत्री विशेश्वर भारती, नगर उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया गणेश पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सह, वार्ड पार्षद बीरबल कुमार, नगर उपाध्यक्ष अमरनाथ पंडित, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आदर्श कुशवाहा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुंदन शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवधेश कुमार, वाणिज्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री अविनाश कुशवाहा, मंत्री पवन कुमार, नरेश राम, पलटन सिंह, कैलाश ठाकुर, अरुण पंडित, वीर चंद्र सिंह, अनुराधा देवी, बबीता देवी, संध्या भारती, रुना देवी, रंजू देवी इत्यादि उपस्थित थे
