लोजपा आर के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पातेपुर क्षेत्र का सघन दौरा किया।
लोजपा आर के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पातेपुर क्षेत्र का सघन दौरा किया।
पातेपुर प्रखंड के सकरौली समेत दर्जनों जगहों पर कार्यकर्ताओं व लोगों से संर्म्पक कर अगामी 16 जनवरी को अक्षयवट राय स्टेडियम हाजीपुर में पार्टी के बिहार फस्ट बिहारी फस्ट डॉक्यूमेंट विजन के तहत आयोजित संकल्प महासभा कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने अपने क्षेत्र भ्रमण अभियान की शुरुआत दिवंगत पार्टी नेता अरविंद सिंह के गौड़ा स्थित लाइन होटल कैंपस से किया। इस मौके पर युवा लोजपा आर के महासचिव राजेश कुमार सिंह, तारा पासवान, प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया शंकर पासवान, ब्रिजू पासवान, पूर्व जिला पार्षद अजय सिंह, अंकित कुमार, राम जिनिस पासवान, युवा प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
