बीपीएससी पास कर आलोक रंजन बने पुलिस उपाधीक्षक
बीपीएससी पास कर आलोक रंजन बने पुलिस उपाधीक्षक
महुआ के भदवास पंचायत अंतर्गत बाजितपुर गांव में लोगों ने पहुंचकर आलोक के परिजनों को दी बधाई, पुलिस उपाधीक्षक का पद संभालेंगे आलोक रंजन
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड क्षेत्र के भदवास पंचायत अंतर्गत बाजितपुर गांव में मंगलवार को खुशी का माहौल था। यहां का एक युवक सोमवार को आए बीपीएससी 68वी की परिणाम में 100वां रैंक लाकर न सिर्फ गांव बल्कि प्रखंड और जिला का नाम रौशन किया है। इस खुशी में लोगों ने पहुंचकर आलोक के परिजनों को बधाई दी।
उक्त गांव निवासी लाल बाबू सिंह के पुत्र आलोक रंजन उर्फ राजा दिल्ली में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने इसमें 100वां रैंक प्राप्त किया है और वे पुलिस उपाधीक्षक के कमान संभालेंगे। हालांकि आलोक रंजन अभी आगे की पढ़ाई में यूपीएससी की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्हें बीपीएससी में उत्तीर्ण होने पर दादा राजकुमार सिंह काफी खुश थे। सेवानिवृत शिक्षक दीप नारायण सिंह, आरके डेयरी के संचालक रणधीर कुमार, उमाशंकर निराला, विजय कुमार, श्याम नंदन, उदय कुमार, राम स्वार्थ सिंह आदि ने पहुंच कर परिजनों को खुशी में मिठाई खिलाकर, अंग वस्त्र देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। बताया गया कि आलोक रंजन 2014 में मैट्रिक की परीक्षा पास की। वही 2016 में इंटर तथा 2020 में आईआईटी किया।
