रामकाज में स्वच्छता अभियान के तहत केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस ने दिया श्रमदान

♦रामकाज में स्वच्छता अभियान के तहत केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस ने दिया श्रमदान
महुआ। रेणु सिंह
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री माननीय पशुपति कुमार पारस ने बताया कि अयोध्या में रामलला मंदिर ट्रस्ट के द्वारा राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते मुझे भी अयोध्या जाने का आमत्रंण मिला है जिसके लिए मैं गर्व महसूस करता हूँ जिसका उद्घाटन 22 जनवरी को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किया जायेगा जिसमें निश्चित रूप से मैं अपनी उपस्थिति दर्ज कराउगाँ। यह मेरे लिए तथा पूरे देश के लिए गर्व की बात है। केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के कोनहारा घाट के पास राम चौड़ा मंदिर में अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरे मंदिर तथा मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर श्रम दान दिया। इस मौके पर श्री पारस ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पूरे भारत मे स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अपने संसदीय क्षेत्र के साथ पूरे भारतवर्ष से आग्रह करता हूँ कि आप सब भी अपने अपने निकटतम धार्मिक स्थलों को साफ सुथरा एवं जीवंत बनाये रखें, स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है।
सर्किट हाउस पहुँचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का कार्यकर्ताओं ने ज़िला अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। जहां ज़िला अध्यक्ष ने रमेश चौधरी को हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष,गोलू कुमार को हाजीपुर नगर अध्यक्ष,अरुण राय एवं रोहित राठौर को ज़िला महासचिव,सुरेंद्र पासवान को ज़िला उपाध्यक्ष व विमला चौहान को ज़िला सचिव के पद पर मनोनीत किया है। केंद्रीय मंत्री श्री पारस ने नव मनोनीत कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। मौक़े पर मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष मनोज सिंह,दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनशायम कुमार दाहा,राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय,प्रदेश सचिव चंदन गांधी,प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ पासवान,छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,प्रदेश सचिव कामेश्वर प्रसाद सिंह,दिशा सदस्य सत्यनारायण शर्मा,प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह,प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह,प्रदेश महासचिव सुनील सिंह,राष्ट्रीय महासचिव पप्पू सिंह,प्रदेश सचिव जयप्रकाश नकुल,जिला प्रवक्ता दिनेश पांडेय,महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजू चंद्रा,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज साह, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष विकाश कुमार,जिला उपाध्यक्ष राजनारायण पासवान,जिला महासचिव छोटे पासवान,बबलू पासवान,रणधीर पासवान,जिला उपाध्यक्ष ब्रजदेव पासवान,छात्र प्रधान महासचिव मनोज पासवान,दलित सेना के प्रधान महासचिव आशुतोष कुमार,सांसद प्रतिनिधि विक्रम चौधरी,अमर कुमार गुड्डू,दिग्विजय चौरसिया,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,बिदुपुर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,सहदेई प्रखंड अध्यक्ष रामानंद साह,देसरी प्रखंड अध्यक्ष वालेंद्र सिंह,जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,लालगंज प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह,भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष राजू दास,राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र सिंह,मनीष पासवान,हाजीपुर छात्र प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार,प्रभात पासवान,राजू पासवान,विंदेश्वर पासवान,देवेंद्र पासवान,विजय पासवान,मुकेश पासवान,रविन्द्र पासवान, सनोज पासवान,विश्वनाथ प्रसाद,रामप्रवेश झा सहित राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष सबल पासवान आदि उपस्थित थे।