April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तीन दिवसीय अनुष्ठान व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभायात्रा ।

तीन दिवसीय अनुष्ठान व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभायात्रा ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली ! जहां अयोध्या में प्रभु श्री राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन पूरे विधि विधान के साथ भव्य तरीके से की जा रही है ,वही वैशाली जिले के विभिन्न हिस्सों में मठ मंदिरों में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है ।जिले के पातेपुर प्रखंड के

मंडईडीह स्थित प्रसिद्ध मांडवी धाम ठाकुरबाड़ी में तीन दिवसीय अनुष्ठान व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई हजारों कन्याओं द्वारा पवित्र गंगाजल लेकर ठाकुरबारी स्थल पहुंचकर पूर्ण विधि विधान के साथ उसे स्थापित की गई ।स्थानीय भक्तो की मंडली ने बताया ,यह ठाकुरबारी करीब ढाई सौ वर्ष पूर्व रामानंदी संप्रदाय के हिमालय तपस्वी योगीराज बाबा नारायण दास जी महाराज ने नारायण सरोवर व ठाकुरबारी की स्थापना की थी। स्थापना काल की अष्टधातु मूर्ति एक दशक पूर्व चोरी हो गई थी, उसके पश्चात शालिग्राम पत्थर निर्मित प्रतिमा के स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना की जाएगी ।राम लला और सीता मैया की नई प्रतिमा विधिपूर्वक 22 जनवरी को स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा होगी ।उत्तर बिहार के प्रसिद्ध वैदिक आचार्य पंडित विजय झा के नेतृत्व में आचार्य की मंडली को बुलाया गया। ठाकुरबारी करीब 250 वर्ष प्राचीन है । प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अपने सक्रिय भूमिका निभाने वालों में विवेक कुमार सिंह ,जितेंद्र नारायण सिंह ,सुबोध सिंह ,शैलेंद्र सिंह, आकाश कुमार, दिनेश सिंह ,संजय सिंह ,दिवेश सिंह ,गोपाल कुमार सिंह सहित अन्य ग्रामवासी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.