April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हृदय गति रुकने के कारण आदर्श पब्लिक स्कूल के प्राचार्य के अग्रज का निधन

हृदय गति रुकने के कारण आदर्श पब्लिक स्कूल के प्राचार्य के अग्रज का निधन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !महुआ ,प्रखंड क्षेत्र के सुरतपुर ग्राम स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सह निर्देशक शंकर मालाकार के अग्रज राजेश भगत के हृदय गति रुकने से निधन हो गई ।वे लगभग 52 वर्ष के थे ।उनके निधन से परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चले कि वे बिल्कुल स्वस्थ थे ।अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ, स्थानीय डॉक्टर ने इलाज किया ।उसके बाद उन्हें अपने नाती के जन्मदिवस पर पटना जाना था ।             जन्मदिन मनाने के बाद डॉक्टर के पास भी दिखाना था ।जब डॉक्टर के पास पहुंचे डॉक्टर ने जांच लिख दी और अचानक उनके हृदय में दर्द बढ़ गया और देखते ही देखते भी दुनिया से नाता तोड़ दिया।निधन की खबर मिलते हैं बड़ी संख्या में शुभचिंतको तथा उनके चाहने वालों की भीड इकट्ठा हो गए। अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए । बताते चले की क्षेत्र के जाने-माने शिक्षाविद स्वर्गीय जगरनाथ भक्त के सबसे बड़े सुपुत्र थे ।उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य किया था और वे अभी कृषि कार्य में संलग्न थे ।बड़े ही मिलनसार एवं मृदुभाव स्वभाव के थे ।उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं समाजसेवियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.