March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फेयरवेल पार्टी का आयोजन कर न्यू जय मां सरस्वती कोचिंग संस्थान 12th के छात्रों को दी गई बिदाई।

फेयरवेल पार्टी का आयोजन कर न्यू जय मां सरस्वती कोचिंग संस्थान 12th के छात्रों को दी गई बिदाई।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली ! महुआ , न्यू जय मां सरस्वती कोचिंग सेंटर एंड मैथ क्लासेस, चकफतह ,महुआ वैशाली के छात्रों की फेयरवेल पार्टी का आयोजन कर दी गई बिदाई ।इस मौके पर छात्रों को उपस्थित अतिथियों द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन दिए गए। संस्थान के शिक्षक अमित कुमार सरस्वती ने कहा कि दो वर्षों के पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद आज हमारे संस्थान से बच्चे एक फरवरी से आयोजित हो रही बिहार परीक्षा समिति द्वारा वार्षिक परीक्षा में भाग लेंगे । हम उम्मीद करते हैं यह परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। विदा हो रहे छात्र छात्राओं मे मुस्कान, अलका ,शुभम ,नेहा, प्रिया ,नीतीश ,आशीष ,प्रिंस, आर्यन ,एवम शिवांशु ने बताया कि हमारे शिक्षक को द्वारा बड़े ही अच्छे ढंग से तैयारी कराई गई , इसलिए उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है की बोर्ड द्वारा वन टू टेन में हमारे संस्थान के छात्र छात्राएं रहेंगे ।समारोह में प्राचार्य सुनील कुमार मिश्रा, डॉक्टर धर्मवीर सिंह, डॉक्टर हरि सिंह, अनिल सिंह, राम प्रवेश सिंह ,पवन कुमार, राहुल कुमार ,विकास कुमार सहित अन्य का गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.