गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा भाव संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन
गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा भाव संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन
वैशाली :नगर पंचायत पातेपुर स्थित एम,ए,एस, इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा भाव संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य राजकिशोर राय, स्कूल के निदेशक मोहम्मद असलम सिद्दीकी, स्कूल की प्राचार्य एस नाज, डाक्टर मोहम्मद शमीम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बिंदु राय, आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य,भाषण गीत, एवं नाट्य की प्रस्तुति कर उपस्थित भारी संख्या अभिभावकों, गणमान्यों एवं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत स्कूल के प्रचार के द्वारा किया गया जबकि कार्यक्रम का संचालन स्कूल के निदेशक मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने किया।इस अवसर पर शिक्षक गणेश कुमार,पवन कुमार, हरदेव सिंह, शंकर सहनी, रंजीत कुमार, प्रवीण कुमार,रामलगन साहु,शोभा कुमारी,आरती कुमारी,निशा कुमारी, पुष्पा कुमारी आदि के साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिका एवं क्षेत्र के भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
