March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार में पुन:एन डी ए सरकार,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार ।

बिहार में पुन:एन डी ए सरकार,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !हाजीपुर, बिहार में पुन एनडीए की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर । कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया । भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा।बिहार में जो जंगल राज की पुनरावृति हो रही थी, उस पर विराम लगेगा । डबल इंजन की सरकार तीव्र गति से बिहार का विकास करेगा ।जातीय तनाव बिहार में जो जो बनाए जा रहे थे ,उस पर विराम होंगे ।न्याय के साथ विकास होगा भाजपा कोटे से दो डिप्टी सीएम बने हैं, निश्चित ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर विकास को गति देंगे जो बिहार हित में होंगे। देश में मोदी बिहार में नीतीश कुमार जो विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं, वर्तमान राजनीति की मांग है । मुख्यमंत्री के साथ मिलकर तीव्र गति से विकास करेगे ।खुशी इजहार करने वालों में हाजीपुर विधायक अवधेश कुमार ,पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गौतम ,भाजपा नेता बीके सिंह ,जिला महामंत्री डॉ ज्योति , बच्ची मिश्रा ,अविनाश चौधरी, पंकज यादव ,प्रियरंजन दास ,बबीता सिंह राजपूत ,मंजू उपाध्याय सुनैना देवी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कल्याणी देवी ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुजीत ठाकुर ,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष उदय राम किसान मोर्चा नेता किशोर कुणाल नन्हक सहित अन्य कार्यकर्ता एवम नेता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.