May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अल आदिल निशुल्क कोचिंग में उर्दू भाषा की ज्योत जगाती छात्राएं ।

अल आदिल निशुल्क कोचिंग में उर्दू भाषा की ज्योत जगाती छात्राएं ।

शिक्षा ही मनुष्य के जीवन को चरित्र मान, बुद्धि मान एवं महान बनता है / नुसरत / रुखसाना

नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
वैशाली चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत स्थित अल आदिल नि शुल्क एजुकेशनल वेलफेयर फाउंडेशन एवं अब्दुल कयूम अंसारी उर्दू लाइब्रेरी शाहपुर खुर्द के तत्वाधान विगत 20 वर्षों से चल रहे नि शुल्क उर्दू एवं हिंदी भाषा कोचिंग सेंटर की छात्र एवं छात्राएं उर्दू एवं हिंदी भाषा की समाज में ज्योत जगा रही है इस कोचिंग में पढ रहे बी ,ए , उर्दू की छात्रा नुसरत जहां एवं इंटरमीडिएट की छात्रा रुखसाना खातून ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य के जीवन को चरित्र मान , बुद्धिमान एवं महान बनाता है छात्राओं ने यह भी कहा कि पुरुष से ज्यादा एक शिक्षित महिला का समाज में काफी योगदान रहता है क्योंकि एक पुरुष एक परिवार को शिक्षित कर सकता है लेकिन एक महिला पूरे खानदान को शिक्षित बन सकती है इसलिए महिला सशक्तिकरण के साथ महिला को सही शिक्षा से सजाना माता पिता का दायित्व होता है । इस अवसर पर कोचिंग की शिक्षिका डीएलएड दिग्घी डायट हाजीपुर उत्तीर्ण एवं सीटेड उत्तीर्ण एवं बी पी एस सी छात्रा शबाना फिरदौस ने कहा कि माता-पिता अपने संतान को शिक्षित करने के लिए आधी रोटी खाएं फिर भी संतान को शिक्षा दिलाएं क्योंकि अशिक्षित मनुष्य की जीवन एक अंधेरी कोठरी की तरह है जिसमें सब कुछ रहते हुए मनुष्य को कुछ भी दिखाई नहीं देता ज्या प्रवीण , खुशनुमा परवीन , खुशी परवीन , आलिया परवीन , चाहत परवीन , सोनम प्रवीण ने सामूहिक रूप से कहा कि शिक्षा एक न बुझने वाली दीपक है जो अंधेरे में भी उजाला करता है और सत्य और असत्य की पहचान कराता है , भले बुरे का ज्ञान प्रदान करता है। इस लिए हम शिक्षित बनेंगे तभी हम और हमारा समाज शिक्षित होगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.