नौ दिवसीय महायज्ञ की निकली भव्य कलशयात्रा
नौ दिवसीय महायज्ञ की निकली भव्य कलशयात्रा
महुआ कालीघाट पर ला गए गंगाजल को कलश में भरकर श्रद्धालुओं ने तय की 20 किलोमीटर की लंबी दूरी
महुआ रेसे णु सिंह की रिपोर्ट
स्थानीय करहटिया बुजुर्ग में नौ दिनों तक चलने वाले श्रीराधे कृष्ण विष्णु महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 1551 महिलाओं ने माथे पर गंगाजल से भरा कलश लेकर 20 किलोमीटर का नगर भ्रमण किया। इस कलशयात्रा के जरिए उन्होंने लोगों को आपसी प्रेम, एकता, अपनत्व और भाईचारे बनाए रखने का संदेश दिया। कलश यात्रा को लेकर को लेकर भक्ति और आस्था परवान पर रही।
श्रद्धालु यज्ञ स्थल से कलश लेकर महुआ मुजफ्फरपुर मार्ग होकर यहां कालीघाट पहुंचे। जहां पहलेजा धाम से मंगाए गए पवित्र गंगाजल को मंत्रोच्चारण के बीच कलश में भरा। इसके बाद श्रद्धालु देवी देवताओं के जयघोष करते हुए महुआ पातेपुर रोड से फूदेनी चौक होकर मंगुराही के रास्ते यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां पर कलश को विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। इधर कलश यात्रियों की सेवा के लिए जगह-जगह श्रद्धालु तैनात थे। कहीं लोग सड़क बहार कर उस पर पानी की छिड़काव कर रहे थे। वही कहीं ठंडा जल, नींबू पानी, शरबत, चाय, बिस्कुट आदि लेकर तैनात थे। कलशयात्रियों के आगे आगे दर्जनों घोड़े, आधा दर्जन से अधिक बैंड और आर्केस्ट्रा ट्राली गाते बजाते चल रहे थे। यात्रा को लेकर महुआ में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो। उधर यज्ञ समिति द्वारा बताया गया कि श्रद्धालुओं के लिए हर संभव व्यवस्था की गई है। खेल तमाशा, जादूगर, झूला, सर्कस के साथ संतों का प्रवचन, रामलीला आदि होंगे। यज्ञ में आकर्षण को लेकर विभिन्न देवी देवताओं की 108 मूर्तियां बनाई गई है।
