May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में सृष्टि कोचिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन

महुआ में सृष्टि कोचिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन
महुआ। रेणु सिंह
महुआ बाजार के पुराना विद्युत कार्यालय के पास सृष्टि कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। जहां बच्चों को बहुत कम शुल्क लेकर अच्छे शिक्षकों द्वारा शिक्षा दी जाएगी। कोचिंग सेंटर का उद्घाटन रालोजपा नेता राजेश कुमार सिंह तथा समाजसेवी बंटी कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया।

इस दौरान उद्घाटन करते हुए दोनों अतिथियों ने कहा कि यहां कोचिंग सेंटर खुल जाने से छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। उन्हें स्कूल में जो पाठ्यक्रम पढ़ाई नहीं हो पाएगी उसकी पूर्ति इस कोचिंग से हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस कोचिंग सेंटर में अच्छे और ज्ञानवान शिक्षकों द्वारा उन्हें शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कोचिंग सेंटर की उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कोचिंग संचालक दिलीप कुमार ने बताया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देना लक्ष्य है। इस मौके पर छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। बताया कि यहां तीन शिक्षकों द्वारा 120 छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.