May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में सृष्टि कोचिंग सेंटर का किया गया उद्धाटन

महुआ में सृष्टि कोचिंग सेंटर का किया गया उद्धाटन

रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ

महुआ (वैशाली):- महुआ नगर परिषद क्षेत्र के सदापुर महुआ के मिश्रा टोला में रालोजपा के प्रदेश सचिव सह प्रसिद्ध समाजसेवी राजेश कुमार सिंह एवं समाजसेवी आदित्य उर्फ बंटी मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सृष्टि कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया । इस मौके पर कोचिंग सेंटर के संचालक दिलीप सर को शुभकामनाएं दी । वही कोचिंग के संचालक दिलीप सर ने बताया कि कोचिंग संस्थान में छठा से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं को कोचिंग कराया जाएगा । उन्होंने बताया कि बिहार बोर्ड से सभी विषयों की शिक्षा दी जाएगी । इंटरमीडिएट में आर्ट्स विषय की क्लास कराया जाएगा । वर्तमान समय में जहां अलग-अलग विषयों के लिए बच्चों को अलग-अलग शिक्षकों के पास कोचिंग करने के लिए जाना पड़ रहा है वही सृष्टि कोचिंग सेंटर ऐसा संस्थान है जहां सभी विषयों की कोचिंग एक ही छत के नीचे संभव हो रहा है । बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है । इस मौके पर दीपक माया ,राजकमल जायसवाल के साथ सैंकड़ों छात्र – छात्राओं के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.