मॉरिशस के स्वतंत्रता दिवस पर भारत मॉरिशस मैत्री संघ भेजा बधाई संदेश
*मॉरिशस के स्वतंत्रता दिवस पर भारत मॉरिशस मैत्री संघ भेजा बधाई संदेश*
*मॉरीशस का स्वतंत्रता संग्राम बिहारी मूल के लोगों के नेतृत्व में ही हुआ:शशि भूषण कुमार,सचिव भारत मॉरीशस संघ*
हाजीपुर, १२ मार्च। भारत मौरिशस मैत्री संघ ने, मौरिशस के नागरिकों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई और शुभकामनाएँ दी है। संघ के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ,सचिव डॉ शशि भूषण कुमार एवं संघ के अन्य सदस्यों ने मॉरीशस के लोगों को शुभकामनाएँ दी है। दोनों देशों में परस्पर प्रेम और सद्भाव में प्रगाढ़ता और ऊन्नति की कामना की है डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा है कि यह बिहार वासियों के लिए गौरव का विषय है कि बिहारी मूल के ही सर शिव सागर राम ग़ुलाम के नेतृत्व में मौरिशस की स्वतंत्रता का सफल संग्राम हुआ और आज ही के दिन १२ मार्च १९६८ को मौरिशस को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इनके नेतृत्व में ही स्वतंत्र मौरिशस की नयी सरकार बनी और आज मौरिशस की सत्ता पर बिहारी मूल के लोगों का अधिकार है। इस वर्ष का स्वतंत्रता-दिवस समारोह, दोनों देशों के लिए इसलिए भी विशेष है कि इस समारोह में भारत की माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रही हैं। इससे दोनो देशों की नैसर्गिक-मित्रता को और अधिक ऊर्जा और शक्ति मिलेगी। डॉ कुमार ने इस पावन दिन पर मॉरीशस सरकार,वहाँ की जनता, बिहार मूल के भारतवंशीयो और मॉरीशस की चर्चित संस्कृति संवाहिका डॉ सरिता बुधु जी को हार्दिक बधाई दी है।
