स्वास्थ्य सिविल में साइन करो रोगियों का हुआ इलाज
स्वास्थ्य सिविल में साइन करो रोगियों का हुआ इलाज
महुआ। रेणु सिंह
स्वास्थ्य जांच शिविर में यहां मंगलवार को सैकड़ो रोगियों का मुफ्त इलाज की गई। शिविर में स्वास्थ्य जांच करने के लिए उमड़ी रोगियों की भीड़ से आपाधापी का माहौल रहा। हालांकि कैंप आयोजन द्वारा उनके लिए हर संभव व्यवस्था किए जाने के कारण रोगियों को कोई परेशानी नहीं आई।
स्वास्थ जांच कैंप का आयोजन यहां पातेपुर रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पर किया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सृष्टि के अलावा डॉ आरके रवि, डॉ उदय शंकर कुमार, डॉ एके सिंह आदि ने शिविर में आए रोगियों का इलाज किया। एएनएम पूनम कुमारी ने रोगियों को सहयोग किया। यह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बिस्टी सोशल आर्गेनाइजेशन के द्वारा किया गया था। यहां पर मरीज को इलाज कर उन्हें दबाए भी दी गई। डॉ उदय शंकर कुमार ने बताया कि यहां गरीब और असहाय रोगियों के लिए हमेशा कैंप लगाकर उनके स्वास्थ्य जांच के साथ निःशुल्क दबाए भी दी जाती है।
