खड़गपुर के कामगार की पुणे में हत्या के बाद मृतक के सवजनो से मिली पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी
खड़गपुर के कामगार की पुणे में हत्या के बाद मृतक के सवजनो से मिली पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी
पातेपुर के तिसिऔता थाना क्षेत्र निलोरुकंद पुर पंचायत के खड़गपुर गांव निवासी मोहम्मद शाहिद के कामगार तीस वर्षीय पुत्र मोहम्मद महताब की महाराष्ट्र के पुणे में हुई हत्या के बाद शव गांव आने की सुचना मिलते ही पातेपुर की पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी मृतक के आवास पर पहुंची एवं पुर्व विधायक ने मृतक के सवजनो का हाल जाना एवं सवजनो को ढांढस बंधाया एवं पुर्व विधायक ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यहां के मजदूरों की दुसरे राज्यों में हत्या काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है उन्होंने कहा की राज्य सरकार मृतक के सवजनो को अविलंब सरकारी सहायता उपलब्ध कराए मृतक के दो मासुम छोटे छोटे बच्चे हैं। इस अवसर पर पुर्व विधायक के पुत्र अभिषेक चौधरी, मिथलेश राय, मोहम्मद शहाबुद्दीन मुन्ना, प्रेम साग,गौतम यादव, आदि भारी संख्या लोग उपस्थित थे।
