March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मतदाता जागरूकता अंतर्गत पत्र लेखन एवं मतदाता जागरूकता संवाद ‘कार्यक्रम आयोजित।

मतदाता जागरूकता अंतर्गत पत्र लेखन एवं मतदाता जागरूकता संवाद ‘कार्यक्रम आयोजित।
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पत्र लेखन एवं मतदाता जागरूकता संवाद कार्यक्रम भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट उच्च विद्यालय बेलवरघाट एवं मतदाता जागरूकता क्लब द्वारा आयोजित की गई । विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का आयोजन मतदाता क्लब के नोडल शिक्षक सह रोवर स्काउट लीडर उमेश कुमार प्रसाद सिंह के नेतृत्व में किया गया। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शरण ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाना। लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु एक -एक मत की बहुत कीमत है और इसके लिए सभी मतदाताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रह जाए ,इसके लिए जिला प्रशासन, वैशाली एवं स्वीप कोषांग , वैशाली अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विद्यालय में पत्र लेखन द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया । सभी बच्चे इस आमंत्रण पत्र को अपने अभिभावक को देकर मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। मतदाता क्लब के नोडल शिक्षक ने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सभी अपने परिवार में वैसे सदस्य जिनका नाम मतदाता सूची में अंकित हैं ,उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। हिंदी की शिक्षिका सुरभि कुमारी द्वारा बेहतर लेखन के आधार पर रिचा रानी को प्रथम ,अमीषा आनंद को द्वितीय तथा अंशु कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में शबाना खातून, प्रीति कुमारी, अफसाना खातून,साबयेन खातून ,रवीना खातून, अनु कुमारी ,राजनंदनी, बबीता कुमारी ,मुन्नी कुमारी, साधना कुमारी ,संजीत कुमारी, रानी कुमारी, अनुराधा कुमारी, अमन कुमार, विवेक कुमार ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीमा कुमारी, कुमार चंदन, नीतू कुमारी ,राकेश कुमार ,उमेश कुमार ,रामबाबू राम, राहुल कुमार चौधरी, जय कृष्ण पाठक ,मोहम्मद जमालुद्दीन, अजीत कुमार,पूजा रानी ,ऋतुराज ,पूर्णिमा, सरोज कुमार सिंह ,पंकज कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.