March 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आर्यन सेंट्रल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई बिहार दिवस एवम होली मिलन समारोह।

आर्यन सेंट्रल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई बिहार दिवस एवम होली मिलन समारोह।

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, बिहार 

महुआ:आर्यन फाउंडेशन अंतर्गत आर्यन सेंट्रल स्कूल फुदेनी चौक पे अवस्थित विद्यालय में बिहार दिवस के साथ साथ होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया।
बिहार दिवस के मौके पर विद्यालय के बच्चो द्वारा एक से बढ़कर एक कविता एवम गायन पेश किया गया।


तत्पश्चात होली मिलन समारोह का शुभारंभ सभी विद्यालय के बच्चो द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर किया गया ।वही सभी शिक्षक शिक्षिका द्वारा भी सभी बच्चे को गुलाल लगाया गया।
मौके पर विद्यालय के निदेशक दीपक कुमार ने बिहार दिवस के साथ साथ होली के त्योहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। बिहार दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा बिहार दिवस बिहार के लोगों के लिए अत्यधिक महत्व रखता है, क्योंकि यह राज्य के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र के लिए योगदान का जश्न मनाता है।प्राचार्या हेमा वर्मा ने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए।साथ ही श्रीमती वर्मा ने कहा बिहार एक विविध आबादी वाला राज्य है और संस्कृतियों और परंपराओं का समृद्ध मिश्रण है। बिहार दिवस विभिन्न समुदायों के लोगों को एक साथ आने और उनके साझा इतिहास और संस्कृति का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करता है।
इस समारोह में गोपाल कुमार,संजीव कुमार सावन,राधिका,खुशबू, सोनाली ,ब्यूटी सभी शिक्षक शिक्षिका के साथ साथ विद्यालय के कई अभिभावक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.