March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संत जोसेफ स्कूल ने दंत स्वास्थ्य जागरूकता एवम बिहारी व्यंजन की प्रदर्शनी का किया आयोजन।

संत जोसेफ स्कूल ने दंत स्वास्थ्य जागरूकता एवम बिहारी व्यंजन की प्रदर्शनी का किया आयोजन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !महुआ, प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा स्थित संत जोसेफ स्कूल ने बिहार दिवस के अवसर पर अपने विद्यालय परिसर में प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में सर्वप्रथम ओरल डेंटल संस्थान के तत्वाधान में दंत स्वास्थ्य जागरूकता सह निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जाने-माने दंत चिकित्सक डॉ निशा शुक्ला ने दांत में होने वाली बीमारी के कारण, उसके बचाव पर विस्तृत रूप से अपना विचार रखा ।उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में लोगों को दांतों के डॉक्टर के पास जाना पड़ता है ,इसलिए दांतों की 24 घंटे में दो बार सफाई करना आवश्यक है ।चॉकलेट, बिस्किट जो बच्चों में खाने की आदत होती है, उसके बाद दांतों की सफाई बहुत ही जरूरी है ।जानकारी ही द्वारा हम दांतों को सड़ने से बचा सकते हैं। इस मौके पर उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों की दांतों की जांच की गई और आवश्यकता अनुसार सलाह दी गई। बिहार दिवस होने के कारण विद्यालय की संस्थापक सदस्या सीमा सिंह ने बिहारी व्यंजनों का प्रदर्शनी आयोजित किया ।इसमें बिहार की प्रसिद्ध पुआ ,पूरी,ठकुआ, जलेबी, घुघनी आदि को प्रदर्शित किया गया था। साथ ही साथ विद्यार्थियों ने स्वाद चखकर बिहार व्यंजनों का लुफ्त उठाया। श्रीमति सीमा सिंह ने कहा कि आज हम सभी मॉडर्न होते जा रहे हैं, जिसके कारण अपनी पौराणिक खान-पान को भूलते जा रहे हैं। घर में माताएं पुराने खाने को भूलने के कारण आज के बच्चों की जानकारी नहीं मिल रही है। उसे याद दिलाने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है ।संत जोसेफ स्कूल के द्वारा बच्चों के वार्षिक परीक्षा फल और रिपोर्ट कार्ड भी वितरित किए गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक , बच्चे एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.