बी एस एस डी कॉलेज में बिहार दिवस एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन।
बी एस एस डी कॉलेज में बिहार दिवस एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के अंधरावर चौक, पहाड़पुर तोई स्थित बालेश्वर सिंह सुदामा देवी महाविद्यालय के तत्वाधान में बिहार दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर अंधराबर चौक के विभिन्न मार्गो को घूमते हुए पुनः विद्यालय परिसर में वापस लौटी। जय बिहार, जय जय बिहार के नारों के साथ बिहार की पुरानी गाथाओं को याद किया गया। इस मौके पर होली के रंगों में सभी छात्र-छात्राएं ,शिक्षक शिक्षिकाएं एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी ।होली भाईचारे एवं अमन का पैगाम देता हुआ महापर्व है, जिसमें समस्त भेदभाव को त्याग कर एक दूसरे को होली की मुबारकबाद देते हैं। इस मौके पर भगवान प्रसाद साहू, प्राचार्य आर एन सिंह ,निदेशक सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह ,डॉक्टर बी एन शर्मा, दिनेश कुमार सिंह ,वीना भारती ,अरुण कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
