March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डेंटल जागरूकता शिविर में सैकड़ो बच्चों के दांत का हुआ इलाज

डेंटल जागरूकता शिविर में सैकड़ो बच्चों के दांत का हुआ इलाज
महुआ से  रेणु सिंहं की  रिपोर्ट

शिविर लगाकर सैकड़ो बच्चों को दांत का चेकअप कर इसे उचित देखभाल की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि मानव शरीर में दांत चेहरे को सुंदर दिखने का ही नहीं बल्कि भोजन करने के लिए महत्वपूर्ण अंग है। इसे उचित देखभाल कर विभिन्न डेंटल रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।
शिविर का आयोजन यहां सिंघाड़ा स्थित संत जोसेफ विद्यालय पर किया गया। इस शिविर में डॉ निशा शुक्ला तथा डॉ कृतिका ने न सिर्फ बच्चों और आम लोगों को दांत का चेकअप किया। बल्कि उन्हें इसके उचित देखभाल करने की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि 60 फीसद बच्चों में पायरिया और सरन पाया गया है। इसका मुख्य कारण छोटे-छोटे बच्चों को उनके अभिभावकों द्वारा अच्छे से ब्रश नहीं कराना और मुंह की साफ सफाई नहीं कराना है। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे समय से ना तो ब्रश कर पाते हैं। न हीं मुंह की साफ सफाई रख पाते हैं। इस कारण उन्हें अभिभावकों को ध्यान देना विशेष जरूरी है। मौके पर सीमा सिंह व सत्येंद्र कुमार सिंह ने अगन्तुकों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.