April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तकनीकी शिक्षा में युवाओं का भविष्य संवारता हुआ मथुरा सिंह सावित्री देवी औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र।

तकनीकी शिक्षा में युवाओं का भविष्य संवारता हुआ मथुरा सिंह सावित्री देवी औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !महुआ ,प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव स्थित स्वयंसेवी संस्था प्रयासरत के बैनर तले संचालित मथुरा सिंह सावित्री देवी औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र तकनीकी शिक्षा के द्वारा युवाओं को प्रशिक्षित कर भविष्य को संवारने का कार्य कर रही है। बताते चले की श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यह संस्थान आईटीआई एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगारमुखी कार्य कर रही है ।संस्थान के प्रभारी प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि इस संस्थान द्वारा दसवीं कक्षा पास करने के बाद आईटीआई के क्षेत्र में दो वर्षीय फिटर एवं इलेक्ट्रीशियन कोर्स करके सरकार के विभिन्न उपकरणों में रोजगार पा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत मल्टी स्किल टेक्नीशियन( इलेक्ट्रिकल) सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, प्रोफेशनल मेकअप आर्ट स्किल (ब्यूटीशियन) तथा हैंड इंबॉडरर (कढ़ाई) के क्षेत्र में 3 महीने का कोर्स करके स्वरोजगार की ओर उन्मुख हो रहे हैं ।इस संस्थान द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक भाषा परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी में इंटरमीडिएट की भी डिग्री प्राप्त की जाती है। संस्थान के विकास में अपनी भूमिका निभाने वालों में निदेशक विज्ञान स्वरूप सिंह , सचिव रमेश कुमार सिंह ,प्राचार्य सर्वेश कुमार सिंह, प्रभारी प्राचार्य संजीव कुमार, प्रबंधक सह पूर्व प्राचार्य फिरोज हसन, वरिय अनुदेशक दिनेश कुमार चौधरी, विद्युत अनुदेशक रवि रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र झा, निदेशक मंडल सदस्य रमेश कुमार के साथ-साथ प्रयासरत संस्थान के सचिव रमाशंकर चौधरी की भूमिका सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.