May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पिता के अधूरे सपने को पूरा करना चिराग की गारंटी ।

पिता के अधूरे सपने को पूरा करना चिराग की गारंटी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार, NR INDIA NEWS 

महुआ (वैशाली) हाजीपुर सुरक्षित संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान इस हाजीपुर की धरती को मां के समान माना था और उनके वंशज चिराग पासवान आपको गारंटी देता है कि स्वर्गीय पासवान जी की अधूरे कार्य को पूरा करके और विकसित हाजीपुर का निर्माण का वादा करता है।उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार के युवाओं की दुख दर्द को दूर करना चिराग पासवान की पहली जिम्मेदारी होगा ।सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि 90 के दशक को याद कीजिए, वैसे लोग आज दूसरी तरफ चुनाव लड़ रहे हैं जो देश में विकास के नाम पर लाठी में तेल पिलवाते थे। आज वही लोग विकास करने की बात कहते हैं। जनता में अफवाह फैलाई जाती हैं कि तीसरी बार अगर मोदी आया तो आरक्षण खत्म हो जाएगा ,संविधान बदल दिया जाएगा ,लेकिन मैं आपको खुले मंच से कहता हूं कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है ,कोई आरक्षण या संविधान को छू भी नहीं सकता है। चिराग पासवान ने हाथ जोड़कर उपस्थित मतदाताओं से अपने चुनाव चिन्ह क्रम संख्या एक पर हेलीकॉप्टर छाप पर मोहर लगाने की अपील की और कहा कि आपका एक-एक वोट देश की तकदीर बदलने में सार्थक बदलाव करेगी। सभा को पातेपुर के विधायक लखेंद्र पासवान ,महुआ लोजपा उम्मीदवार संजय सिंह ,जदयू उम्मीदवार डॉ आसमा परवीन राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पारस गुट के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पाला बदलते हुए चिराग की पार्टी का दामन थामा और सभा को संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा नेता रमैया सिंह तथा संचालन जदयू नेता विनोद कुमार सुमन ने की ।चुनावी सभा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष ,बच्चे ,नौजवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.