राष्ट्र के साथ विकसित महुआ बनाने का चिराग ने किया वादा महुआ के गांधी मैदान में चिराग पासवान के हेलीकॉप्टर उतरते ही जोर-जोर से लगे जिंदाबाद के नारे
राष्ट्र के साथ विकसित महुआ बनाने का चिराग ने किया वादा
महुआ के गांधी मैदान में चिराग पासवान के हेलीकॉप्टर उतरते ही जोर-जोर से लगे जिंदाबाद के नारे
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए समर्थित हाजीपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी और लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जोर देखकर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकसित राष्ट्र तो बनेगी ही वे महुआ को भी विकसित बनाएंगे। शुक्रवार की शाम महुआ में हेलीकॉप्टर से पहुंचे चिराग चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में राष्ट्र हर दिशा में मजबूत हुआ है और लोगों को सरकारी सुविधा मिली है। इस बार सरकार बनती है तो विकसित भारत बनेगा। इसके साथ ही वह महुआ को भी विकसित बनाएंगे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों को दी जाने वाली उज्जवला गैस, अनाज, फ्री इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न उपलब्धियां को भी गिनाया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिताजी हाजीपुर के लिए काम किया और जो बच गई है उसे पूरा करने के लिए वे आए हैं। उन्होंने यह भी कहा एनडीए की जीत से लोकतंत्र को नहीं बल्कि महागठबंधन को खतरा है। उनका हेलीकॉप्टर जैसे ही यहां लैंड किया। उपस्थित भीड़ खुशी से जिंदाबाद के के नारे लगाना शुरू कर दिया। उन्हें भीड़ एक नजर देखने के बेताब थे। भीड़ में महिलाओं की संख्या अधिक थी और सभी में उनकी तस्वीर लेने की होड़ मची थी। यहां सभा की अध्यक्षता भाजपा के रमैया सिंह तथा संचालन जदयू के विनोद कुमार सुमन ने किया। मौके पर पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन, संजय सिंह, सनोज पासवान, अशोक पासवान, डॉ आसमा परवीन, श्रीकांत पासवान, कामेश्वर सिंह अजय भूषण, संजय चौधरी, शाहनवाज अहमद कैफी, विवेकानंद, विद्या कुमारी राय, लखन देव, अशर्फी सिंह कुशवाहा मनोज सिंह आदि ने भी विचार रखें।
